नहीं होगी राजीव कपूर के चौथे की बैठक, भाभी नीतू ने बताई वजह

भाभी नीतू ने पोस्ट कर राजीव के चौथे की बैठक को लेकर जानकारी दी है।

मुंबई। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे एक्‍टर राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से 58 साल की उम्र में निधन हो गया। निधन के ही दिन यानी मंगलवार को उनका अंतिम संस्‍कार भी कर दिया गया। जिस दौरान पूरा कपूर परिवार इस दुख की घड़ी में एक साथ नजर आया।

बता दें कि राजीव कपूर के निधन की जानकारी उनके बड़े भाई ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। जिसके बाद एक बार फिर उनकी भाभी नीतू ने पोस्ट कर राजीव के चौथे की बैठक को लेकर जानकारी दी है।

नीतू स‍िंह ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर पोस्‍ट शेयर करते हुए ल‍िखा कि, ‘वर्तमान महामारी हालातों को देखते हुए सुरक्षा के नजरिए से स्‍वर्गीय श्री राजीव कपूर के लिए चौथा नहीं करने का फैसला ल‍िया है। ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति दे। पूरा कपूर परिवार इस दुख में आपके दुख का हिस्‍सा बना हुआ है।’

First Published on: February 10, 2021 1:29 PM
Exit mobile version