ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन, कपूर परिवार में फिर छाया मातम

अभिनेता रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर हार्ट अटैक से निधन हो गया है।

भारतीय फिल्म जगत के शौमेन कहे जाने वाले राज कपूर के दूसरे बेटे राजीव कपूर का निधन हो गया है। 58 वर्षीय राजीव कपूर की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। इस बात की जानकारी उनके भाई ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी तस्वीर शेयर करते हुए दी है।

परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने राजीव को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन अफसोस उन्हें बचाया न जा सके। फिलहाल उनके शव को वापस घर ले जाया जा चुका है। वहीं आज शाम को चेम्बूर स्थित शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार कर किया जाएगा।

मालूम हो कि अभी पिछले साल ही कपूर परिवार ऋषि कपूर की मौत के दुख से उबरा था और अब फिर से उन पर एक और दुख का टूट पड़ा है।

राजीव कपूर के फिल्मी करियर की बात करें तो, वह फिल्म जगत में अपनी खास छाप नहीं छोड़ पाए लेकिन उन्हें ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह ‘एक जान हैं हम’ फिल्म में भी नजर आए थे। इसी के साथ ही राजीव कई फिल्मों में  डायरेक्शन कर चुके हैं। जिनमें ‘प्रेम ग्रंथ’ उनकी अहम फिल्म थी।

First Published on: February 9, 2021 4:37 PM
Exit mobile version