सलमान खान ने अभिनेता कमाल खान पर दर्ज कराया मानहानि का केस

मुंबई। अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘राधे’ की समीक्षा को लेकर अभिनेता कमाल आर खान के खिलाफ मुंबई की एक अदालत में मानहानि की शिकायत दाखिल की है।

सलमान की कानूनी टीम ने सोमवार को शिकायत के संबंध में कमाल खान को कानूनी नोटिस भेजा। कमाल खान ने इस घटनाक्रम की जानकारी दी है। अभिनेता कमाल खान ने ट्वीट कर के इस पूरे मामले की जानकारी साझा की।

उन्होंने ट्वीट किया, सलमान खान ने राधे की समीक्षा के लिये मेरे खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया है। नोटिस के अनुसार, सलमान खान की लीगल टीम बृहस्पतिवार को शहर की एक अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के समक्ष मामले की तत्काल सुनवाई के लिये अपील करेगी।

First Published on: May 26, 2021 7:37 AM
Exit mobile version