बोले शक्तिमान, #MeToo अभियान की जड़ कामकाजी महिलाएं


एक्टर मुकेश खन्ना के इंटरव्यू का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह महिलाओं और पुरुषों के कामों को लेकर अपने विचार रखते नजर आ रहें हैं। साथ ही इस इंटरव्यू में उन्होंने काम करने वाली महिलाओं को लेकर एक ऐसी बात कही है। जो शायद ही आज के दौर के लोगों को पसंद आए।


शिवांगी गुप्ता शिवांगी गुप्ता
मनोरंजन Updated On :

सुपरहीरो करेक्टर शक्तिमान से देश और दुनिया में लोकप्रियता हासिल करने वाले एक्टर मुकेश खन्ना आए दिन अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। चाहे फिर वह ‘कपिल शर्मा शो’ को फूहड़ बताना हो या फिर अक्षय कुमार की फिल्म को हिंदू धर्म के लिए आपत्तिजनक बताना हो।

इसी कड़ी में एक्टर मुकेश खन्ना के इंटरव्यू का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह महिलाओं और पुरुषों के कामों को लेकर अपने विचार रखते नजर आ रहें हैं। साथ ही इस इंटरव्यू में उन्होंने काम करने वाली महिलाओं को लेकर एक ऐसी बात कही है। जो शायद ही आज के दौर के लोगों को पसंद आए।

दरअसल एक्टर मुकेश ने #MeToo जिक्र करते हुए महिलाओं को इस अभियान की जड़ बताया है। उनका मानना है कि महिलाओं के बाहर काम करने की वजह से यह परेशानियां खड़ी हो रही हैं। जबकि उनका काम घर संभालना है और पुरूषों का बाहर काम करके पैसे कमाना।

वहीं इस बात पर अपने विचार रखते हुए आगे उन्होंने कहा कि ‘आज के समय महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहती हैं। घर से बाहर निकलकर पुरुषों के साथ काम करती हैं। जिस वजह से #MeToo जैसी परेशानियां सामने आती हैं।’

साथ ही उन्होंने महिलाओं के बाहर निकलने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ‘इन सबके बीच सबसे ज्यादा वो बच्चा सफर करता है, जिसे अपनी मां से दूर होना पड़ता है। वो बच्चा एक आया के साथ रहने को मजबूर हो जाता है। उसके साथ बैठकर ‘क्योंकि सांस भी कभी बहू थी’ जैसे सीरियल देखता है और यह सब सिर्फ महिलाओं के बाहर जाकर काम करने की वजह से होता है।’ आगे अपनी बातों को स्पष्टरूप से समझाने के लिए वह कहते हैं कि ‘मर्द मर्द होता है और औरत, औरत रहती है।’

वीडियों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मुकेश खन्ना के इस वीडियो पर बवाल खड़ा हो गया है। यूजर्स उनके इस बयान के लिए उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहें हैं। अब अपने इस बयान को लेकर मुकेश खन्ना क्या सफाई पेश करेंगे ये देखने वाली बात होगी। लेकिन अभी तो उन्हें लोगों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है।

कईयों ने तो उन पर गुस्सा निकालते हुए ये तक कह डाला कि ‘शक्तिमान तो असल जिंदगी का किलविश निकला।’ वहीं कई ऐसे भी हैं जो मुकेश खन्ना के सभी सीरियल और शोज को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

यह तो सोचने वाली बात है कि जहां पूरी दुनिया नारी शक्ति के लिए अभिमान और गौरव की बात कर रही है। वहीं  दूसरी ओर सभी के लोकप्रिय सुपरहीरो रहे शक्तिमान महिलाओं को अपनी रुढ़िवादी सोच के तले बांधने की बात कर रहे हैं।

जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि एक्टर मुकेश खन्ना आए दिन अपने बयानों के चलते विवादों में फंसे रहते हैं। जिसके चलते उन्हें कईयों बार लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ता है। बहराल वह अपने पॉपुलर शो शक्तिमान-2 की तैयारियों में लगे हुए हैं। अब देखना यह होगा कि लोग आज भी क्या शक्तिमान को उतना प्यार दे पाएंगे, या फिर यह शो भी मुकेश खन्ना के बयानों की तरह लोगों के गुस्से की भेंट चढ़ जाएगा।