साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। काफी लंबे समय से चर्चा में बनी फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग शुरू हो गई है। जिस बात की जानकारी फिल्म के निर्देशक ओम राउत और लीड रोल निभा रहे प्रभास ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
#Adipurush aarambh. #Prabhas #SaifAliKhan #BhushanKumar @vfxwaala @rajeshnair06 @TSeries @retrophiles1 #TSeries pic.twitter.com/LbHvEFhmFF
— Om Raut (@omraut) February 2, 2021
वहीं दूसरी तरफ खबरें यह भी हैं कि एक्टर अजय देवगन भी इस फिल्म का अहम हिस्सा होंगे। जो आदिपुरुष में भगवान शिव के अवतार में नजर आएंगे, लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
बता दें कि इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल आदिपुरुष की शूटिंग शुरु होने की खबर सामने आने के बाद से दर्शकों का फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
