दोनों ने ट्विटर पर एक साझा बयान जारी करते हुए यह जानकारी दी। राहुल और दिशा ने कहा, ‘‘ परिवार के आर्शीवाद के साथ, हम यह खास खबर आपके साथ साझा कर काफी खुश हैं कि हम 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्यार के इस नए सफर की शुरुआत करने के लिए हमें आपके स्नेह और दुआओं की जरूरत है।’’
#TheDisHulWedding ♥️ @rahulvaidya23 pic.twitter.com/bBwjthtk3h
— Disha Parmar (@disha11parmar) July 6, 2021
#TheDisHulWedding ❤️@disha11parmar pic.twitter.com/j7KOQEKB7g
— RAHUL VAIDYA RKV (@rahulvaidya23) July 6, 2021
इस समय राहुल और दिशा अपनी शादी से जुड़ी हर एक तैयारी में जुटे हुए हैं। दोनों इस बात को लेकर काफी सजग है कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों का ख्याल कोरोना गाइडलाइन्स के हिसाब से रखा जा सके। बात की जाए राहुल और दिशा के रिश्ते की तो दोनों की बात इंस्टाग्राम पर शुरु हुई थी। साल 2018 के आखिरी में दोनों ने बातचीत शुरु की और जल्द ही दोनों एक म्यूजिक एलबम में साथ में दिखाई दिए थे। इसके बाद से इनकी बॉन्डिंग गहराती चली गई।
मुंबई। गायक राहुल वैद्य और टीवी अदाकारा दिशा परमार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे।