किसान आंदोलन के समर्थन में सोनाक्षी ने सुनाई कविता


केंद्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में अब अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी उतर आई हैं।


शिवांगी गुप्ता शिवांगी गुप्ता
मनोरंजन Updated On :

मुंबई। केंद्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में अब अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी उतर आई हैं। उन्होंने एक कविता के जरिए किसान आंदोलन का समर्थन किया है।

पिछले हफ्ते पहली बार किसानों के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए 33 वर्षीय अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए किसानों के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।

सोनाक्षी ने पोस्ट करते हुए लिखा,‘‘ नजर मिलाके, खुद से पूछो, क्यों? वरद भटनागर की लिखी हुई यह कविता उन अन्नदाताओं के प्रति सम्मान है जो हमें खिलाते हैं। इसे शूट और इसकी संकल्पना गुरसंजम पूरी ने की है और इसका पाठन मैं कर रही हूं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

बता दें कि इस 1 मिनट 19 सेकंड लंबी क्लिप में उन संकटग्रस्त किसानों के वीडियो को शामिल किया गया है, जो केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर एकजुट होकर नवंबर से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस वीडियो के जरिए सोनाक्षी सिन्हा ने सवाल किया है कि, विरोध करने के लिए सड़कों पर बाहर निकलने वाले बुजुर्गों और बच्चों को दंगाइयों के रूप में क्यों प्रस्तुत किया जा रहा है?

उल्लेखनीय है कि कृषि कानून को लेकर किसान और सरकार के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। जो अब भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में विवादित मुद्दा बन चुका है।



Related