सोनू सूद ने SC से याचिका वापस ली, कहा- निर्णय का इंतजार


मुंबई के जुहू में अपने फ्लैट में हुए अवैध निर्माण को लेकर सोनू सूद ने बीएमसी के नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज की थी। जिसे अब उन्होंने वापस ले ली है।


शिवांगी गुप्ता शिवांगी गुप्ता
मनोरंजन Updated On :

मुंबई।  एक्टर सोनू सूद अब बीएमसी के पंजे में फंसते नजर आ रहे हैं। मुंबई के जुहू में अपने फ्लैट में हुए अवैध निर्माण को लेकर सोनू सूद ने बीएमसी के नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज की थी। जिसे अब उन्होंने वापस ले ली है।

बता दें कि बीएमसी बनाम सोनू सूद मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने 21 जनवरी को बीएमसी के पक्ष में अपना फैसला सुनाय था। जिसके बाद सोनू ने सुप्रीम कोर्ट की ओर रुख किया था। लेकिन अब उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली है।

जानिए पूरा मामला

बता दें कि बीएमसी ने पिछले साल अक्टूबर में एक्टर सोनू सूद को उनकी ‘शक्ति सागर’ इमरात को लेकर नोटिस जारी किया था। बीएमसी ने अपने नोटिस में सोनू पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, सूद ने अपनी छह मंजिला ‘शक्ति सागर’ रिहायशी इमारत में ढांचागत बदलाव कर उसे होटल में तब्दील कर दिया है।

जिसके बाद बीएमसी की ओर से हाई कोर्ट में दर्ज की गई याचिका में कहा गया कि सोनू सूद ‘आदतन’ बीएमसी के नियमों की उल्लंघन करते रहे हैं और कई बार अवैध निर्माण कार्य को रोकने के बावजूद भी उसी जगह पर फिर से निर्माण कार्य करते रहे हैं। जिसे लेकर बीएमसी सोनू सूद से काफी नाराज हैं।

वहीं दूसरी ओर सोनू सूद ने बीएमसी की याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट में निरस्त करने की मांग की थी। हालाकि बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोनू की इस याचिका को खारिज कर दिया था।

कोर्ट के फैसले के बाद एक्टर के वकील अमोघ सिंह ने बीएमसी से नोटिस का पालन करने के लिए 10 सप्ताह का समय मांगा और साथ ही कोर्ट से अनुरोध किया कि वह नगर निकाय को इमारत न ढहाने निर्देश दे।

लेकिन अदालत यह बात कहकर इससे मानने से इनकार कर दिया कि उनके पास ऐसा करने का पहले ही काफी समय था। जो अब वह गंवा चुके हैं।

बहरहाल इस मामले पर एक सोनू सूद का कहना है कि वह सभी नियमों का पालन का पालन करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा से ही कानूनों का सम्मान करते आ रहे हैं और करते रहेंगे।