स्पाइस जेट कंपनी ने सोनू सूद को खास अंदाज में किया सलाम, जेट पर उकेरी अभिनेता की तस्वीर


एक देसी हवाई कंपनी स्पाइस जेट ने सोनू सूद को अलग अंदाज में सम्मानित किया है।


शिवांगी गुप्ता शिवांगी गुप्ता
मनोरंजन Updated On :

मुम्बई। पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में फंसे लाखों मजदूरों और बेबस लोगों को उनके घरों तक मुफ्त में पहुंचाने वाले सोनू सूद को उनकी दरियादिली के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

वहीं इस बार एक देसी हवाई कंपनी ने सोनू सूद को अलग अंदाज में सम्मानित किया है। घरेलू उड्डयन कंपनी स्पाइस जेट ने अभिनेता को सेल्यूट करते हुए स्पाइजेट बोइंग 737 पर उनकी एक बड़ी सी तस्वीर उकेर दी है।

जिसकी जानकारी कंपनी ने अपने ऑफिसियल ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी है।

यही नहीं, सोनू की इस तस्वीर के साथ उनके लिए अंग्रेजी भाषा में एक खास पंक्ति भी लिखी गई है। जिसमें उनकी सराहना करते हुए लिखा है- ‘ए सैल्यूट टू द सेविअर सोनू सूद’ अर्थात ‘मसीहा सोनू सूद को सलाम’

स्पाइस जेट कंपनी की तरफ से इस सम्मान को पाकर अभिनेता बेहद खुश हैं। वहीं अपनी इस खुशी को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने ट्वीट किया कि, ‘मुझे बिना टिकट पर मोगा से मुंबई आना याद है। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया, अपने माता-पिता को बहुत याद कर रहा हूं।’ 

उल्लेखनीय है कि अभिनेता ने लॉकडाउन के दौरान न सिर्फ देशभर में फंसे लोगों को उनके परिजनों तक पहुंचाया था, बल्कि दुनिया के कई देशों में उन्होंने लोगों तक सहायता पहुंचाई थी। इसी के साथ ही उन्होंने महामारी के दौरान कार्यरत तमाम डॉक्टरों और फ्रंटलाइन वर्करों को भी सहायता पहुंचाई थी।

जिसके उपलक्ष्य में अभी तक कई कंपनियां और लोग उन्हें कई तरह से सम्मानित कर चुके हैं। वहीं स्पाइस जेट की तरफ से इस सम्मान को पाकर सोनू बेहद खुश हैं और उनकी इस खुशी में उनके चाहने वाले भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जमकर बधाईयां दे रहे हैं।



Related