कंगना को मंत्री ने बताया ‘नाचनेवाली’, कहा- उनके बयान पर ध्यान देने की जरूरत नहीं


महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने बुधवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को ‘नाचनेवाली’ बताया है।


शिवांगी गुप्ता शिवांगी गुप्ता
मनोरंजन Updated On :

मुंबई। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अक्सर अपने बयानबाजी के चलते विवादों में घिरी रहती हैं। वहीं बीते दिनों देश की आजादी को लेकर उनके दिए गए बयान पर विपक्ष ने खूब बवाल मचाया। जिसके मद्देनजर एक बार फिर महाराष्ट्र के एक मंत्री ने एक्ट्रेस पर अभद्र टिप्पणी की है।

महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने बुधवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को ‘नाचनेवाली’ बताते हुए कहा कि, उनके बयान पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

कंगना का विवादित बयान

कंंगना रनौत ने अपने एक इंटरव्यू में महात्मा गांधी के बारे में आपत्तिजनक बयान देकर एक नया विवाद शुरू किया। जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘1947 मे मिली आजादी को ‘भीख’ थी। देश को असली आजादी तो 2014 मिली है।’

उन्होंने यह दावा किया कि सुभाषचंद्र बोस और भगत सिंह को महात्मा गांधी से कोई समर्थन नहीं मिला था। एक्ट्रेस ने गांधी के अहिंसा के सिद्धांत का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि दूसरा गाल आगे बढ़ाने से आजादी नहीं ‘भीख’ मिलती है।

कंगना को बताया ‘नाचनेवाली’

एक्ट्रेस के इस विवादित बयान को लेकर कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं से कहा कि, ‘‘अगर कोई नाचनेवाली महात्मा गांधी पर आरोप लगाती है तो मैं इसे प्रतिक्रिया देने के लायक नहीं मानता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ दस में से नौ लोग कंगना के बारे में बुरा बोलते हैं। उनके बारे में और ज्यादा बात करने की जरूरत नहीं है।’’

खबरों के अनुसार एक्ट्रेस के इस विवादित बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। जिसके चलते विपक्षी नेता उन पर आए दिन आरोप लगाते रहते हैं। वहीं कई राजनेताओं ने तो कंगना से पद्म श्री वापस लेने की भी मांग की।



Related