विराट और अनुष्का ने बेटी का नाम रखा ‘वामिका’


अदाकारा एवं निर्माता अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली ने अपनी बेटी का नाम ‘वामिका’ रखा है।


भाषा भाषा
मनोरंजन Updated On :

मुम्बई। अदाकारा एवं निर्माता अनुष्का शर्मा और उनके पति एवं क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी बेटी का नाम ‘वामिका’ रखा है।

अनुष्का ने सोमवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। दम्पत्ति ने पिछले साल अगस्त माह में जानकारी दी थी कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। उनके घर 11 जनवरी को बेटी ने जन्म लिया था।

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ हमने प्यार और आभार के साथ जीवन जिया, लेकिन इस नन्ही जान वामिका ने जिंदगी को एक बिल्कुल नए स्तर पर पहुंचा दिया है।’’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

आगे उन्होंने लिखा, ‘‘ कई बार कुछ ही मिनटों में ही आंसू, हंसी, चिंता, आनंद जैसी भावनाओं का एहसास हो जाता है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ नींद तो अब गायब ही है…पर हमारे दिल खुशियों से लबरेज हैं। शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया।’’

बेटी के जन्म के बाद ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने ‘पापारात्सी’ से उनकी बेटी की निजता का सम्मान करने और उसकी तस्वीरें या अन्य कोई जानकारी प्रकाशित ना करने की अपील की थी।

‘पापारात्सी’ उन स्वतन्त्र फोटोग्राफरों को कहते हैं, जो खिलाड़ियों, अभिनेताओं, राजनेताओं तथा अन्य प्रसिद्ध व्यक्तियों की तस्वीरें लेते हैं।

बता दें कि अनुष्का और विराट 11 दिसम्बर 2017 को इटली में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके बाद दोनों  ने 11 जनवरी को नए मेहमान का स्वागत किया था। जिस बात की जानकारी विराट ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।



Related