ऋषि कपूर की पहली बरसी पर पत्नी ने किया याद, कहा- जिंदगी पहले जैसी नहीं रही


अभिनेता ऋषि कपूर की पहली बरसी पर उनकी पत्नी नीतू कपूर ने उन्हेें याद किया है।


भाषा भाषा
मनोरंजन Updated On :

मुंबई। अभिनेता ऋषि कपूर की पहली बरसी पर शुक्रवार को याद करते हुए उनकी पत्नी नीतू ने कहा कि उनके बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रही।उल्लेखनीय है कि पिछले साल 30 अप्रैल को कैंसर से जूझने के बाद ऋषि कपूर का निधन हो गया था।

इंस्टाग्राम पर खुशी के दिनों की तस्वीर के साथ लिखे संदेश में नीतू ने कहा कि दिवंगत अभिनेता उनके अस्तित्व का विस्तार थे और ऐसा कोई दिन नहीं गुजरा, जब वह उनकी कमी महसूस नहीं करतीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

उन्होंने लिखा, ‘‘पिछले साल दुनिया के चारों ओर शोक और गम का माहौल था और संभवत: हमारे लिए यह अधिक था क्योंकि हमने उन्हें खो दिया.. कोई ऐसा दिन नहीं गया, जब हमने उनकी चर्चा या उन्हें याद नहीं किया क्योंकि वह हमारे अस्तित्व का विस्तार थे… कई बार उनकी बुद्धिमान सलाह, उनके चुटकुलों और किस्सों को याद किया।’’

नीतू (62 वर्षीय) ने कहा कि ऋषि के जाने के बाद जिंदगी पहले जैसी नहीं रही लेकिन यह चल रही है।