मुंबई। अभिनेता ऋषि कपूर की पहली बरसी पर शुक्रवार को याद करते हुए उनकी पत्नी नीतू ने कहा कि उनके बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रही।उल्लेखनीय है कि पिछले साल 30 अप्रैल को कैंसर से जूझने के बाद ऋषि कपूर का निधन हो गया था।
इंस्टाग्राम पर खुशी के दिनों की तस्वीर के साथ लिखे संदेश में नीतू ने कहा कि दिवंगत अभिनेता उनके अस्तित्व का विस्तार थे और ऐसा कोई दिन नहीं गुजरा, जब वह उनकी कमी महसूस नहीं करतीं।
नीतू (62 वर्षीय) ने कहा कि ऋषि के जाने के बाद जिंदगी पहले जैसी नहीं रही लेकिन यह चल रही है।
