
उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। यहां नाबालिग दलित लड़की को धर्मांतरण व आतंकी बनाने की साजिश का खुलासा हुआ है। प्रयागराज से दलित वर्ग की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे केरल ले जाया गया। जहां उसका धर्म परिवर्तन कर उसे जेहादी आतंकी के रूप में तैयार करने की साजिश रची गई। मामले में एक मुस्लिम युवक पर लड़की से छेड़छाड़ और बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
अजय पाल शर्मा ने एबीपी न्यूज़ से बताया कि लड़की नाबालिक और दलित कम्युनिटी की है। लगभग दो हफ्ते के बीच इस पूरी घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है लड़की को बहला फुसला करके धर्मांतरण के लिए केरल ले जाया गया।इसमें प्रयागराज के दो युवक जो शामिल थे उनकी गिरफ्तारी हो गई है।
प्रयागराज पुलिस ने आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए बताया कि प्रयागराज से 15 वर्षीय दलित लड़की को धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से केरल ले जाया गया। नाबालिग लड़की को उसकी महिला दोस्त द्वारा बहला फुसला कर केरल ले जाया गया। इस्लाम धर्म के बदले पैसों की लालच देकर लड़की अपनी मुस्लिम महिला दोस्त के साथ केरल पहुंची थी। घटना 8 मई की है। नाबालिग लड़की को प्रयागराज पुलिस ने बरामद कर मां के सुपुर्द किया। पीड़ित नाबालिग लड़की की माँ की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार केरल में धर्म परिवर्तन कर आतंकी बनाने की प्लानिंग थी। लड़की को इस्लाम धर्म कबूल करवा आतंकी बनाने की साजिश थी। मामले में दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पीड़िता की मुस्लिम दोस्त और एक अन्य युवक गिरफ्तार हुआ है। एक आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार मुस्लिम दोस्त के साथ एक लड़का भी नाबालिग को प्रयागराज रेलवे स्टेशन बाइक से छोड़ने पहुंचा था। प्रयागराज से ट्रेन से दोनों लड़कियां पहले दिल्ली पहुंचीं थीं। पुलिस के अनुसार मुस्लिम युवती के दोस्त ने नाबालिग पीड़िता के साथ छेड़खानी भी की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि केरल में संदिग्ध लोगों से उसकी मुलाकात हुई थी।