नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठे साइक्लोन अर्नब की वजह से उत्तर प्रदेश के मौसम में भी बदलाव आया है। चक्रवात अर्नब के असर से 29 और 30 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी लखनऊ ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों भारी से भारी बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। वहीं पश्चिमी यूपी के इलाकों में भी तूफान, बिजली और तेज हवाओं के चलने का अलर्ट है।
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश और इसके आसपास के जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। इसका असर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, लखनऊ, बाराबंकी और आसपास के क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा।
पूर्वी यूपी के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान
इसी तरह पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी 29 अक्टूबर को वर्षा/ गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत अधिक संभावना है। इसके साथ ही पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में वज्रपात के साथ 40-50KM प्रति घंटे की रफ्तार हवाओं के चलने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होंने की संभावनाएं हैं।
पश्चिमी यूपी के इलाकों में भी दिखेगा अर्नब का असर
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर दिनांक 29 अक्टूबर को वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की बहुत संभावनाएं हैं। इसके साथ ही कहीं-कहीं मेघगर्जन/वज्रपात के साथ 50KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी से उठे साइक्लोन अर्नब का देश के कई राज्यों में देखने को मिला है। वहीं, दूसरी तरफ चक्रवात की वजह से मौसम हुए बदलाव ने लोगों को ठंड का एहसास भी कराया है। यूपी के बहराइच और बरेली में तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि, फुर्सतगंज में 28.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है।
