भारत जोड़ो यात्रा में शामिल मप्र के 5 सदस्य करेंगे नेत्रदान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है, इसमें शामिल 33 सदस्यों ने मैसूर में नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा है, जिसमें मध्य प्रदेश के भी पांच सदस्य शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी में बताया गया है कि, भारत जोड़ो यात्रा के 33 भारत यात्रियों ने नेत्रदान का संकल्प लिया है।

भोपाल । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है, इसमें शामिल 33 सदस्यों ने मैसूर में नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा है, जिसमें मध्य प्रदेश के भी पांच सदस्य शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी में बताया गया है कि, भारत जोड़ो यात्रा के 33 भारत यात्रियों ने नेत्रदान का संकल्प लिया है। इन यात्रियों ने जेएसएस हॉस्पिटल मैसूर को नेत्रदान का वचन दिया है। इनमें सबसे ज्यादा पांच सदस्य मध्य प्रदेश के हैं।

बताया गया है कि नेत्रदान का वचन देने वालों में मध्य प्रदेश की संगीता कांकरिया, परेश नागर, अविनाश गुप्ता, अजय पटेल, अवनी बंसल शामिल हैं जिन्होंने नेत्रदान का संकल्प लिया है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ गुरुवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के बोम्मगोदानाहल्ली (Bommagondanahalli) से शुरू हो गई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा रामपुरा (Rampura) की ओर चल पड़ी है। राहुल गांधी के स्वागत के लिए सुबह सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क किनारे जमा हो गए।

एक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार यह यात्रा आज सुबह 6.30 बजे बोम्मगोदानाहल्ली में बीजी केरे अंडरपास से शुरू हुई है। राहुल गांधी 12 किलोमीटर चलने के बाद जिले के कोनासागरा में विश्राम करेंगे।

First Published on: अक्टूबर 13, 2022 1:37 अपराह्न
Exit mobile version