आम आदमी पार्टी हरभजन सिंह को भेज सकती है राज्यसभा, भगवंत मान की हैं पसंद


क्रिकेटर हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आप के विश्वस्त सूत्रों की तरफ से कहा गया था कि पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का नाम पार्टी ने राज्यसभा में भेजने के लिए तय कर लिया है…


बबली कुमारी बबली कुमारी
देश Updated On :

क्रिकेटर हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आप के विश्वस्त सूत्रों की तरफ से कहा गया था कि पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का नाम पार्टी ने राज्यसभा में भेजने के लिए तय कर लिया है। वहीं सूत्रों के अनुसार, हरभजन सिंह को पंजाब में एक खेल विश्वविद्यालय का प्रमुख बनाए जाने की भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

भगवंत मान के सीएम चुने जाने पर हरभजन सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी और मेरे दोस्त भगवंत मान को हमारा नए मुख्यमंत्री बनने पर बधाई.. यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि वह भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे।

हरभजन सिंह को भगवंत मान का करीबी माना जाता है। भगवंत मान ने सीएम बनने के बाद पंजाब में खेलों की स्थिति सुधारने की पहल शुरू की है। पंजाब की पहचान देश को बेहतरीन खिलाड़ी देने वाले राज्य के तौर पर रही है। लेकिन पिछले कुछ सालों में राज्य में खिलाड़ियों की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं रही है।

हरभजन सिंह की ओर से भी विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीति में आने के संकेत दिए जा रहे थे। हरभजन सिंह ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से विधानसभा चुनाव के दौरान मुलाकात की थी। हरभजन सिंह ने हालांकि कांग्रेस ज्वाइन करने की बात से इंकार कर दिया था।