मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बुधवार को बताया कि उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट ‘निगेटिव’ आई है। इससे 10 दिन पहले दो अप्रैल को आलिया की जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी और वह तभी से घर पर पृथक-वास में थीं।
28 वर्षीय आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, “इस समय सिर्फ निगेटिव होने पर अच्छा लग रहा है।”
View this post on Instagram
मालूम हो कि कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया था कि वह कोरोना पॉजीटिव हो चुकी हैं। जिसके बाद आलिया ने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया था और डॉक्टर की हर बात का ध्यान रख रही थीं। बहरहाल अब 10 दिनों बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और वह बेहद खुश हैं।
बता दें कि कोरोना पॉजीटिव होने से पहले आलिया, संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग कर रही थीं।









