अमित शाह ने उत्तरकाशी में हुई हिमस्खलन की घटना पर दुख जताया

उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी के पास हिमस्खलन होने से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 29 पर्वतारोही फंस गए हैं। इनमें से कुछ लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस पूरी घटना पर दुख जताया है।

नई दिल्ली। उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी के पास हिमस्खलन होने से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 29 पर्वतारोही फंस गए हैं। इनमें से कुछ लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस पूरी घटना पर दुख जताया है।

अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तरकाशी में हुई हिमस्खलन की घटना अत्यंत दु:खद है। इस संबंध में अधिकारियों से बात की है। स्थानीय प्रशासन, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व सेना की टीमें पूरी तत्परता से राहत-बचाव कार्यों में जुटी हैं।


गौरतलब है कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, एनआईएम उत्तरकाशी के भुक्की के पास चल रहे बेसिक और एडवांस कोर्स के बच्चे आज सुबह पर्वतारोहण की ट्रेंनिंग के लिए द्रोपदी के डांडा पहुंचे थे। जहां अचानक हिमस्खलन होने से ये पूरी घटना घटी है।

वहीं ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तराखंड के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने द्रौपदी का डंडा-द्वितीय पर्वत शिखर पर हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत की पुष्टि की है। 34 प्रशिक्षुओं और 7 पर्वतारोहण प्रशिक्षकों सहित कुल 41 लोग हिमस्खलन की चपेट में आ गए।

First Published on: October 4, 2022 6:32 PM
Exit mobile version