नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज सुबह इस्तीफा भेजा और कहा कि वह पार्टी से बाहर रहकर देश के लिए बेहतर तरीके से कार्य कर सकते हैं।
अश्विनी कुमार ने अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा कि, ‘पार्टी में नेतृत्व की कमी है। कांग्रेस खुद को फिर से स्थापित करने में असमर्थ रही है और लगातार धरातल की ओर बढ़ रही है।’
पूर्व कानून मंत्री ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा और गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से जुड़े हालिया विवादों ने उनको पद छोड़ने का फैसले करने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं की वजह से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने का मन बना लिया।
वह मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में कानून मंत्री थे। वह 46 वर्षों से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे। कुमार की दो पीढ़ियां कांग्रेस से जुड़ी रही हैं।