असम बाढ़: तीन जिले अब भी जलमग्न

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बाढ़ बुलेटिन के अनुसार इस समय इन तीन जिलों में 14,205 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं जबकि 7,009 हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसल को नुकसान हुआ है।

गुवाहाटी। असम के धेमाजी, बक्सा और मोरीगांव जिले बुधवार को भी जलमग्न रहे। हालांकि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बाढ़ का पानी कम हुआ है। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के बाढ़ बुलेटिन के अनुसार इस समय इन तीन जिलों में 14,205 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं जबकि 7,009 हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसल को नुकसान हुआ है।

बुलेटिन के अनुसार धेमाजी सबसे बुरी तरह से प्रभावित जिला है जहां 12,908 लोग प्रभावित हैं। इसके बाद बक्सा में एक हजार लोग प्रभावित हैं और मोरीगांव में 297 लोग प्रभावित हैं। इस वर्ष बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 136 है। इनमें से 110 लोगों की मौत बाढ़ से संबंधित घटनाओं और 26 की मौत भूस्खलन से हुई है।

First Published on: August 13, 2020 10:10 AM
Exit mobile version