जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढेर, अरुणाचल प्रदेश में मुठभेड़ में छह उग्रवादी मारे गए


पाकिस्तानी सैनिकों ने बीती रात जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे कोठा इलाके में पाकिस्तान की ओर से सीमा चौकी पर गोलीबारी हुई, जिसका अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया।


भास्कर न्यूज ऑनलाइन भास्कर न्यूज ऑनलाइन
देश Updated On :

श्रीनगर/ जम्मू/नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में सेना ने शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि आज सुबह, सैनिकों को उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि दिखी। उन्होंने बताया कि सैनिकों ने तेजी से घात लगाकर हमला किया जिसमें दो आतंकवादी मार गिराए गए। उन्होंने बताया कि मौके से दो एके-47 राइफल और युद्ध में इस्तेमाल की जाने जैसी सामग्रियां जब्त की गईं।

वहीं एक दूसरी घटनाक्रम में पाकिस्तानी सैनिकों ने बीती रात जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे कोठा इलाके में पाकिस्तान की ओर से सीमा चौकी पर गोलीबारी हुई, जिसका अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि आज सुबह, सैनिकों को उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि दिखी। उन्होंने बताया कि सैनिकों ने तेजी से घात लगाकर हमला किया जिसमें दो आतंकवादी मार गिराए गए। उन्होंने बताया कि मौके से दो एके-47 राइफल और युद्ध में इस्तेमाल की जाने जैसी सामग्रियां जब्त की गईं।

उन्होंने कहा कि दोनों ओर से सुबह सवा चार बजे तक गोलीबारी होती रही। हालांकि, इसमें भारतीय पक्ष को किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों ने कहा कि इससे सीमा के निकट रह रहे लोगों के बीच दहशत पैदा हो गई और उन्हें भूमिगत बंकरों में रात गुजारनी पड़ी।

अरुणाचल प्रदेश में मुठभेड़ में छह उग्रवादी मारे गए

सुरक्षाबलों द्वारा पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश के खोंसा इलाके में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छह उग्रवादी मारे गए। सैन्य सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान भी घायल हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि अभियान में मारे गए सभी उग्रवादियों का संबंध नगा उग्रवादी संगठन एनएससीएन (आईएम) से होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। मुठभेड़ स्थल से छह हथियारों के साथ अन्य युद्धक जैसी सामग्री बरामद हुई है।



Related