
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के 60वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवा दल उनके कुशल एवं प्रेरक नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छू रहा है।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई। उनके कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। मेरी कामना है कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।’’ पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं ने भी नड्डा को शुभकामनाएं दीं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई। उनके कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। मेरी कामना है कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों। @JPNadda
— Narendra Modi (@narendramodi) December 2, 2020
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी को जन्मदिन की हृदयपूर्वक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में पार्टी निरंतर सशक्त होकर आगे बढ़ रही है। मैं ईश्वर से आपके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।’’
भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी को जन्मदिन की हृदयपूर्वक शुभकामनाएँ। आपके नेतृत्व में पार्टी निरंतर सशक्त होकर आगे बढ़ रही है। मैं ईश्वर से आपके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूँ ।
— Amit Shah (@AmitShah) December 2, 2020
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह एक मेहनती नेता हैं, जिन्हें अपनी शानदार संगठनात्मक कुशलता के लिए जाना जाता है। देश के हर कोने में पार्टी को मजबूत करने के प्रति उनका जुनून वास्तव में प्रेरणादायी है। मैं कामना करता हूं कि वे सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।’’
Greetings to BJP President Shri @JPNadda ji on his birthday. He is a hardworking leader also known for his outstanding organisational skills.
His passion towards strengthening the party in every part of the country is truly inspiring. Praying for his long and healthy life.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 2, 2020
नड्डा पहले आरएसएस की छात्र शाखा एबीवीपी और बाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य के तौर पर छात्र एवं युवा राजनीति में सक्रिय रूप से जुड़े थे। उन्हें बाद में हिमाचल में विधायक चुना गया, जहां उन्होंने मंत्री के रूप में सेवाएं दीं।