अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी भाजपा


भाजपा विधायक दल की बृहस्पतिवार को यहां हुई बैठक में यह फैसला किया गया।
नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि
विधानसभा के शुक्रवार से शुरू हो रहे सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास
प्रस्ताव लाया जाएगा।


भास्कर न्यूज ऑनलाइन भास्कर न्यूज ऑनलाइन
देश Updated On :

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। भाजपा विधायक दल की बृहस्पतिवार को यहां हुई बैठक में यह फैसला किया गया। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि विधानसभा के शुक्रवार से शुरू हो रहे सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।

वहीं राजस्थान में सियासी विवाद के बाद पहली बार सचिन पायलट मुख्यमंत्री
अशोक गहलोत से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के घर पर ही थोड़ी
देर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी होनी है। इससे पहले गहलोत ने पायलट
को अलग से मिलने के लिए बुला लिया। पिछली बार दोनों 20 जून को मिले थे।

सचिन पायलट की कांग्रेस से सुलह के बाद उनके गुट के विधायकों को भी राहत मिलनी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने पायलट खेमे के भंवरलाल शर्मा और विश्ववेंद्र सिंह का निलंबन वापस ले लिया है। हॉर्स ट्रेडिंग में शामिल होने के आरोपों की वजह से दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई थी।

अशोक गहलोत ने कहा, गलतफहमियां भुलाकर आगे बढ़ने का समय

इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर दोहराया है कि हमें फॉरगेट एंड फॉरगिव, आपस में भूलो, माफ करो और आगे बढ़ो की भावना के साथ डेमोक्रेसी को बचाने की लड़ाई में जुटना है। कांग्रेस की लड़ाई तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी की लीडरशिप में डेमोक्रेसी को बचाने की है। पिछले एक महीने में कांग्रेस में आपस में जो भी ना-इत्तेफाकी हुई है, उसे देश हित में, प्रदेश हित में, प्रदेशवासियों के हित में और लोकतंत्र के हित में भूल जाना चाहिए।

देश में चुनी हुई सरकारों को तोड़ने की साजिश चल रही: गहलोत

मुख्यमंत्री
ने कहा है कि देश में चुनी हुई सरकारों को एक-एक कर तोड़ने की साजिश चल
रही है। जांच एजेंसियों और ज्यूडिशियरी का गलत इस्तेमाल हो रहा है। ये
डेमोक्रेसी को कमजोर करने का बहुत खतरनाक खेल है।



Related