2024 में सत्ता में नहीं आएगी बीजेपी: लालू यादव


राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार से भाजपा का सफाया हो जाएगा।


नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
देश Updated On :

पटना। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार से भाजपा का सफाया हो जाएगा। पटना हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए, लालू प्रसाद ने कहा- हम 2024 में भाजपा का सफाया कर देंगे। इलाज के बाद दिल्ली से लालू प्रसाद यादव पिछले महीने पटना लौटे थे। आज वो फिर पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनका सोमवार को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाने का कार्यक्रम है।

दिल्ली में उनका रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलना तय है। उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी होंगे। दोनों नेता 2024 में भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए की जा रही पहलों के बारे में कांग्रेस प्रमुख को जानकारी देंगे। रविवार को शाम छह बजे सोनिया गांधी से उनके आवास पर मिलने का कार्यक्रम है।

सोनिया गांधी से कल मिलेंगे लालू

बता दें कि लालू प्रसाद 25 सितंबर यानी कल सोनिया गांधी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मुलाकात करने वाले हैं। शाम छह बजे तीनों की मुलाकात होगी। तेजस्वी यादव भी साथ होंगे। एक तरफ केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा के बड़े नेता अमित शाह बिहार का दौरा कर रहे हैं, दूसरी तरफ लालू-नीतीश और सोनिया की मुलाकात भाजपा विरोधी पार्टियों को एकजुट करने के लिए होगी। दोनों तरफ 2024 के चुनाव की तैयारी चल रही है। अमित शाह ने शुक्रवार को पूर्णिया से 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है।