केंद्र ने कहा- राज्यों, निजी अस्पतालों के पास 1.70 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध, देश में कोरोना रोधी 36.89 करोड़ टीके लगे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास बचे हुए और इस्तेमाल नहीं हुए 1.70 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध हैं।

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारत में कोविड-19 रोधी 36.89 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 आयु वर्ग में कुल मिलाकर 10,84,53,590 लोगों ने पहली खुराक ली और 33,79,213 ने दूसरी खुराक ली। आठ राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 18-44 आयु वर्ग में 50 लाख से अधिक लोगों ने कोविड-19 की पहली खुराक ले ली है।

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास बचे हुए और इस्तेमाल नहीं हुए 1.70 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध हैं।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से अभी तक 38.18 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध कराए गए हैं तथा 23,80,080 और टीके उपलब्ध कराए जाने हैं। इनमें से बर्बाद हो चुके टीकों समेत कुल 36,48,77,756 टीकों की खपत हुई है।

कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ था।

First Published on: July 9, 2021 2:21 PM
Exit mobile version