केंद्र ने कहा- 2.75 करोड़ से अधिक खुराक अभी भी राज्यों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध

2.75 करोड़ से अधिक खुराक अभी भी राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें प्रशासित किया जाना है।

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 2.75 करोड़ खुराक उपलब्ध हैं।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से अब तक 49.85 करोड़ से अधिक खुराक की आपूर्ति की गयी है और इसी के साथ ही 20,94,890 खुराक भेजने की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 47,52,49,554 खुराक इस्तेमाल की गयी हैं और इनमें बर्बाद टीकों की संख्या भी शामिल हैं।

First Published on: August 3, 2021 2:31 PM
Exit mobile version