दिल्ली की तरफ कूच कर रहे किसानों पर रेवाड़ी में हरियाणा पुलिस का लाठी चार्ज

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हाईवे पर खड़े कुछ वाहनों से आग की लपटें और काला धुआं उठता दिख रहा है। हाईवे पर अफरा-तफरी और तनाव भी बना हुआ है।

Farmers Protest on Rewari

रेवाड़ी। मोदी सरकार के नये कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की तरफ बढ़ रहे किसानों के काफिले पर हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस ने लाठीचार्ज और पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस की इस कार्रवाई से दिल्ली-हरियाणा हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हाईवे पर खड़े कुछ वाहनों से आग की लपटें और काला धुआं उठता दिख रहा है। हाईवे पर अफरा-तफरी और तनाव भी बना हुआ है।

बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनकारी किसानों ने करीब 100 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ शनिवार को दिल्ली कूच कर दिया था जिसके किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच रविवार को भी हल्की झड़प हुई और फिर आंदोलनकारी किसानों और पुलिस के बीच आज भी झड़प होने की खबरें आ रही हैं।

First Published on: January 4, 2021 1:33 PM
Exit mobile version