कांग्रेस सांसद रेवंत रेड्डी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, ट्वीट कर दी जानकारी

कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रेवंत रेड्डी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रेवंत रेड्डी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।

उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

रेड्डी ने ट्वीट कर कहा कि, ‘‘जांच में मेरे कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और मैंने चिकित्सकों की सलाह पर खुद को पृथक-वास में कर लिया है। पिछले कुछ दिनों के दौरान जो लोग मेरे संपर्क में आए, वे कृपया जरूरी सावधानी बरतें।’’

 

First Published on: March 23, 2021 3:06 PM
Exit mobile version