देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 लाख के पार

भाषा भाषा
देश Updated On :

नई दिल्ली। देश में कोरोना के 90,123 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बुधवार तक 39,42,360 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 78.53 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 50,20,359 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 1,290 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 82,066 हो गई। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,95,933 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कि कुल मामलों का 19.84 प्रतिशत है। आईसीएमआर के अनुसार देश में 15 सितम्बर तक कुल 5,94,29,115 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिसमें से 11,16,842 नमूनों की जांच मंगलवार को ही की गई।

आंकड़ों अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,290 लोगों की मौत हुई है, उनमें सबसे ज्यादा 515 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके अलावा कर्नाटक के 216, उत्तर प्रदेश के 113, पंजाब के 90, आंध्र प्रदेश के 69, तमिलनाडु के 68, पश्चिम बंगाल के 59, दिल्ली के 36 लोग शामिल हैं। आंकड़ों अनुसार अभी तक कुल 82,066 लोगों की मौत हुई है, इनमें सर्वाधिक 30,409 लोग महाराष्ट्र के हैं। वहीं तमिलनाडु के 8,502 , कर्नाटक के 7,481, आंध्र प्रदेश के 5,041 , दिल्ली के 4,806 , उत्तर प्रदेश के 4,604, पश्चिम बंगाल के 4,062 , गुजरात के 3,244 , पंजाब के 2,514 और मध्य प्रदेश के 1,820 लोग शामिल हैं।



Related