📍#COVID19 India Tracker
(As on 30 April, 2021, 08:00 AM)➡️Confirmed cases: 1,87,62,976
➡️Recovered: 1,53,84,418 (81.99%)👍
➡️Active cases: 31,70,228 (16.90%)
➡️Deaths: 2,08,330 (1.11%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafe @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/rvQCdroBA8— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) April 30, 2021
📍Total #COVID19 Cases in India (as on April 30, 2021)
▶️81.99% Cured/Discharged/Migrated (1,53,84,418)
▶️16.90% Active cases (31,70,228)
▶️1.11% Deaths (2,08,330)Total COVID-19 confirmed cases = Cured/Discharged/Migrated+Active cases+Deaths#StaySafe pic.twitter.com/GdD2RkEfS7
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) April 30, 2021
आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 1,53,84,418 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि, मृत्यु दर 1.11 प्रतिशत है।
देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।
इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ और 19 अप्रैल को कोविड-19 के मामले 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 29 अप्रैल तक 28,63,92,086 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 19,20,107 नमूनों की बृहस्पतिवार को जांच की गई।
COVID-19 Testing Update. For more details visit: https://t.co/dI1pqvXAsZ @MoHFW_INDIA @DeptHealthRes #ICMRFIGHTSCOVID19 #IndiaFightsCOVID19 #CoronaUpdatesInIndia #COVID19 #Unite2FightCorona pic.twitter.com/T3mLblUGiS
— ICMR (@ICMRDELHI) April 30, 2021
देश में संक्रमण के कारण अब तक कुल 2,08,330 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 67,985, दिल्ली में 15,772, कर्नाटक में 15,306, तमिलनाडु में 13,933, उत्तर प्रदेश में 12,238, पश्चिम बंगाल में 11,248, पंजाब में 8,909 और छत्तीसगढ़ में 8,312 लोगों की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में से 70 प्रतिशत से अधिक लोग किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 3,86,452 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,87,62,976 हो गयी। इसके साथ ही देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 31 लाख को पार कर गयी है।