नई दिल्ली। देश में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप बढ़ते संक्रमित मामलों के साथ शुरु हो गया है। सबसे ज्यादा कोविड के केस दिल्ली, महाराष्ट्र और मेट्रो शहरों से आए हैं। कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भी लगातार पांव पसार रहा है।
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,41,986 नए मामले दर्ज हुए हैं, जबकि कुल 285 मरीजों की मौत भी हुई है। हालांंकि, करीब 41 हजार कोरोना के मरीज ठीक होकर अपने घर भी लौटे हैं।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive#OmicronVariant
𝗖𝗢𝗩𝗜𝗗 𝗙𝗟𝗔𝗦𝗛https://t.co/GYKdOZNXzf pic.twitter.com/w4jCjv5syI
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) January 8, 2022
‘Remarkable day’: PM Modi congratulates India on crossing 150-crore Covid vaccination mark https://t.co/y6WyDmQYbx
via NaMo App pic.twitter.com/21SI5udWf9
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) January 8, 2022
ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं। यहां 876 केस अब तक मिल चुके हैं जिनमें से 381 स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली में 513 में से 57, हरियाणा में 114 में से 83, उत्तरप्रदेश में 31 में से 6 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं।
