नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के एक दिन में 28,903 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,14,38,734 हो गई। इस साल एक दिन में सामने आए यह सर्वाधिक मामले हैं।
Five States: Maharashtra, Punjab, Karnataka, Gujarat and Tamil Nadu- continue to drive up India’s Active Cases; account for 71.10% of the 28,903 new cases reported in the last 24 hours.
83.91% of new cases reported from 6 states.https://t.co/XvM0Aa3C00 pic.twitter.com/4CcgI45Wsw
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) March 17, 2021
आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले 13 दिसम्बर को 24 घंटे में वायरस के 30,254 नए मामले सामने आए थे।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से 188 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,59,044 हो गई।
📍#COVID19 India Tracker
(As on 17 March, 2021, 08:00 AM)➡️Confirmed cases: 1,14,38,734
➡️Recovered: 1,10,45,284 (96.56%)👍
➡️Active cases: 2,34,406 (2.05%)
➡️Deaths: 1,59,044 (1.39%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafeVia @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/Yb5JgSoyU4
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) March 17, 2021
आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार सातंवे दिन वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई और उसके साथ ही उपाचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 2,34,406 हो गई ,जो कुल मामलों का 2.05 प्रतिशत है।
देश में कुल 1,10,45,284 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। हालांकि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और वह अब 96.56 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.39 प्रतिशत है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 16 मार्च तक 22,92,49,784 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 9,69,021 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई थी।
