नई दिल्ली। भारत में 41,157 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद देश में अब तक संक्रमण की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 3,11,06,065 हो गयी, जबकि 518 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,13,609 पर पहुंच गयी।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
𝐂𝐎𝐕𝐈𝐃 𝐅𝐋𝐀𝐒𝐇https://t.co/ouKZrRWedf pic.twitter.com/sTREQi2kjs
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) July 18, 2021
📍#COVID19 India Tracker
(As on 18th July, 2021, 08:00 AM)➡️New cases (in 24 hrs): 41,157
➡️Recovered: 3,02,69,796 (97.31%)👍
➡️Active cases: 4,22,660 (1.36%)
➡️Deaths: 4,13,609 (1.33%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafe @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/jaJQwicRiq— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) July 18, 2021
आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,02,69,796 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक टीके की कुल 40.49 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
