CORONA UPDATE : देश में कोविड-19 के 42,909 नए मामले दर्ज, 380 मरीजों की मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 42,909 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,27,37,939 हो गई।

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 42,909 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,27,37,939 हो गई। वहीं, लगातार छठे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 380 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,38,210 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,76,324 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.15 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 7,766 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.51 प्रतिशत है।

First Published on: August 30, 2021 1:19 PM
Exit mobile version