नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 47,092 नए मामले आने के बाद संक्रमण की चपेट में अब तक आए लोगों की संख्या बढ़कर 3,28,57,937 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर अब 3,89,583 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 509 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,39,529 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,89,583 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.19 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 11,402 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
𝗖𝗢𝗩𝗜𝗗 𝗙𝗟𝗔𝗦𝗛https://t.co/Pv2matMvRR pic.twitter.com/YDbKFGgLfn
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) September 2, 2021
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार साप्ताहिक संक्रमण दर 2.62 प्रतिशत है, जो पिछले 69 दिन से तीन प्रतिशत से कम दर्ज की जा रही है। देश में अब तक कुल 3,20,28,825 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।
मंत्रालय के अनुसार, बुधवार को एक दिन में कोविड-19 रोधी टीकों की 81.09 लाख खुराक दी गई। देश में अब तक टीकों की कुल 66.30 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
➡️ India administers more than 81 Lakh doses in last 24 hours.
➡️ Cumulative #COVID19 Vaccination Coverage exceeds 66.30 Cr.https://t.co/N6z9VO4LVF pic.twitter.com/cnN27NyAk0
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) September 2, 2021
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।









