CORONA UPDATE: कोरोना ने तोड़ी देश की रीढ़, एक दिन में रिकॉर्ड 3,46,786 नए मामले; 2,624 संक्रमितों की मौत

देश में एक दिन में कोविड-19 के 3,46,786 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,66,10,481 पर पहुंच गए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 25 लाख से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 के 3,46,786 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,66,10,481 पर पहुंच गए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 25 लाख से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

आंकड़ों के मुताबिक अब तक 1,38,67,997 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। संक्रमण के कारण मरने वालों की दर भी गिर गई है और यह 1.14 फीसदी है।

देश में एक दिन में 2,624 संक्रमितों की मौत हुई है जिनमें से 773 महाराष्ट्र से थे। इसके बाद दिल्ली में 348, छत्तीसगढ़ में 219 , उत्तर प्रदेश में 196, गुजरात में 142, कर्नाटक में 190, तमिलनाडु में 78 की और पंजाब में 75 लोगों की मौत हुई।

देश में अब तक 1,89,544 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई जिनमें से सबसे ज्यादा 63,252 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। 14,075 लोगों की मौत कर्नाटक में हुयी जबकि तमिलनाडु में 13,395, दिल्ली में 13,541, पश्चिम बंगाल में 10,825, उत्तर प्रदेश में 10,737, पंजाब में 8,264 और आंध्र प्रदेश में 7,579 लोगों की मौत हुई है।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से अधिक लोगों की मौत अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई हैं।

First Published on: April 24, 2021 12:37 PM
Exit mobile version