
भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देश में अब तक एक दिन के लिहाज से सबसे ज्यादा कोविड19 वैक्सीनेशन हुआ है। भारत ने अपने इस रिकॉर्ड को 5 दिनों के अंदर ही तोड़ दिया।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 27 अगस्त से 31 अगस्त को शाम 7 बजे तक 1.04 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाए गए, वहीं 31 अगस्त 2021 तक भारत ने कुल 65 करोड़ से अधिक डोज लगाए। जो कि अमेरिका की कुल आबादी का दोगुना है, यानी भारत ने अकेले अब तक दो अमेरिका के बराबर वैक्सीन डोज लगाए हैं।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
➡️ In a significant achievement, more than 1.04 crore (1,04,42,184) Vaccine Doses have been administered today till 7 pm.
➡️India’s #COVID19 vaccination coverage has crossed the 65 Crore (65,12,14,767) landmark.https://t.co/ql5AYiRyEL pic.twitter.com/jnj2LEAJTL
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) August 31, 2021
पिछले एक हफ्ते में भारत ने हर रोज 74.09 लाख वैक्सीन डोज लगाए हैं। वैक्सीन डोज को लेकर चीन जो दावा कर रहा है, उस पर दुनिया में कोई भी यकीन करने को तैयार नहीं है। ऐसे में दुनिया में आज कोई भी देश इतनी तेजी से हर रोज वैक्सीन नहीं लगा रहा है, जिस रफ्तार के साथ भारत ने इस अभियान को आगे बढ़ाया है।
देश को मिली इस उपलब्धि पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर कहा कि, ‘पीएम के दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में एक और मील का पत्थर हासिल किया है। 50 करोड़ लोगों को उनकी पहली कोविड19 वैक्सीन की खुराक मिली। मैं इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने में मदद करने के लिए कोरोना योद्धाओं की कड़ी मेहनत और नागरिकों के परिश्रम की सराहना करता हूं।’
Another milestone achieved in the world’s largest vaccination drive under PM @NarendraModi ji.
50 crore people received their first #COVID19 vaccine dose.
I applaud the hard work of COVID warriors & diligence of citizens in helping achieve this momentous feat 👏#50crBaahubali pic.twitter.com/5LycWu7Qst
— Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 31, 2021
हर दिन सबसे अधिक कोविड डोज लगाने के मामले में आज भारत पहले नंबर पर है। भारत के बाद दूसरे नंबर पर ब्राजील है, लेकिन यह भारत के 74.09 लाख हर दिन वैक्सीन लगाने के मुकाबले एक चौथाई से भी कम यानी हर रोज 17.04 लाख वैक्सीन डोज लगा रहा है। इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कितनी तेजी से अपनी पूरी आबादी को वैक्सीन लगाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
वैक्सीन लगाने में विश्व में सबसे आगे चल रहे भारत ने सबसे कम समय 114 दिनों में 17 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज लगाए, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। वहीं इतने डोज लगाने में अमेरिका को 115 दिन और चीन को 119 दिन लगे थे।
27 अगस्त को भारत ने एक दिन में एक करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाए। यह खुद में एक विश्व रिकॉर्ड है। दुनिया के किसी भी देश ने एक दिन में इतने कोरोना डोज नहीं लगाए। जो न्यूजीलैंड की कुल आबादी को एक ही दिन में दो बार वैक्सीन लगाने से भी ज्यादा है।
#LargestVaccineDrive #Unite2FightCorona pic.twitter.com/KjkaoEnPBq
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) August 28, 2021
भारत ने अपने इस रिकॉर्ड को 5 दिनों के अंदर ही तोड़ दिया। 31 अगस्त को शाम 6 बजे तक 27 अगस्त के 1.09 करोड़ वैक्सीन डोज से अधिक डोज लगाए गए।
इजरायल के वैक्सीनेशन अभियान की बहुत तारीफ होती है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान भारत में चल रहा है, उसकी गति का अंदाज इस बात से लगा सकते हैं कि इजरायल में वैक्सीन लेने की पात्रता रखने वाली कुल आबादी के बराबर लोगों को वैक्सीन डोज लगाने का काम भारत दोपहर तीन बजे तक ही कर लेता है। पूरे दिन में तो इजरायल की कुल आबादी के बराबर या उससे अधिक लोगों को भारत में वैक्सीन लग रही है।
उत्तर प्रदेश ने 31 अगस्त तक 7.20 करोड़ वैक्सीन लगाए हैं। बस आपका ध्यान एक तथ्य की ओर दिलाना चाहूंगा। पाकिस्तान ने अब तक जितने वैक्सीन डोज लगाए हैं, उसके मुकाबले अगर आप पूरे भारत की बात छोड़ भी दें तो सिर्फ उत्तर प्रदेश ने करीब-करीब डेढ़ गुना लोगों को वैक्सीन लगा दिए हैं। पाकिस्तान ने अब तक 5.33 करोड़ लोगों को ही वैक्सीन लगाए हैं।
पाकिस्तान हर दिन 4.05 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगा रहा है। 27 अगस्त, 2021 को उत्तर प्रदेश ने इसके 8 गुना लोगों को एक दिन में वैक्सीन लगाया। 27 अगस्त को 31.39 लाख लोगों को उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीन डोज लगाए गए।
भारत में दस से अधिक राज्य ऐसे हैं जो एक दिन में आज पाकिस्तान, जर्मनी, तुर्की, ब्रिटेन, फ्रांस, मैक्सिको, रूस, इटली, स्पेन, ईरान, मोरक्को और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में एक दिन में जितने वैक्सीन डोज लगा रहे हैं, उससे कहीं अधिक वैक्सीन डोज लगा रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश में 100 प्रतिशत लोगों को पहला डोज लग गया। भारत के कुल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से कम से कम आठ ऐसे हैं, जहां की 75 प्रतिशत से अधिक आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है।