नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 34,956 मामले आने के साथ शुक्रवार को संक्रमण के मामलों की संख्या 10 लाख को पार कर गई। महज तीन दिन पहले ही संक्रमितों की संख्या नौ लाख के पार हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 10,03,832 हो गए जबकि एक दिन में 687 लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 25,602 हो गया है।
पिछले 24 घंटों में जिन 687 लोगों की मौत हुई है उनमें से 266 की महाराष्ट्र, 104 की कर्नाटक, 69 की तमिलनाडु, 58 की दिल्ली, 40 की आंध्र प्रदेश, 34 की उत्तर प्रदेश, 23 की पश्चिम बंगाल, 17 की बिहार, 16 की जम्मू कश्मीर, 10-10 की तेलंगाना और गुजरात तथा नौ की मौत पंजाब में हुई है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ, मध्य प्रदेश में सात, झारखंड में चार, हरियाणा में तीन, असम, केरल और ओडिशा में दो-दो जबकि छत्तीसगढ़, गोवा और पुडुचेरी में एक-एक शख्स ने जान गंवाई।
Related
-
पीएम मोदी के मलेशिया दौरे पर पहुंचते ही टेंशन में आया पाकिस्तान
-
मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
-
भारत के ‘जेम्स बॉन्ड’ डोभाल ने कनाडा को कर दिया सेट, ट्रेड से पहले सिक्योरिटी पर डील डन!
-
अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते का ढांचा आरएसएस-भाजपा सरकार का आत्मसमर्पण है
-
PM मोदी ने राज्यसभा में कांग्रेस को घेरा तो क्या बोले राहुल गांधी?
-
राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को कहा ‘गद्दार’ तो PM मोदी ने कहा- ‘ये सिखों का अपमान था’
-
राज्यसभा में PM मोदी ने बताया कांग्रेस क्यों लगाती है ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे
-
राज्यसभा में PM मोदी ने नेता विपक्ष पर कसा तंज- ‘उम्र को देखते हुए खरगे जी बैठकर नारेबाजी करें’
