नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले 1.50 करोड़ के पार पहुंच गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी 19 लाख से अधिक हो गई है।
सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 के कुल 1,50,61,919 मामले हैं तथा एक दिन के भीतर 1,619 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,78,769 पर पहुंच गई।
COVID-19 Testing Update. For more details visit: https://t.co/dI1pqvXAsZ @MoHFW_INDIA @DeptHealthRes #ICMRFIGHTSCOVID19 #IndiaFightsCOVID19 #CoronaUpdatesInIndia #COVID19 #Unite2FightCorona pic.twitter.com/41HqHtVfrS
— ICMR (@ICMRDELHI) April 19, 2021
संक्रमण के मामलों में लगातार 40वें दिन वृद्धि हुई है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 19,29,329 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 12.81 प्रतिशत है जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर गिरकर 86 प्रतिशत रह गई है।
📍Total #COVID19 Cases in India (as on April 19, 2021)
▶️86.00% Cured/Discharged/Migrated (1,29,53,821)
▶️12.81% Active cases (19,29,329)
▶️1.19% Deaths (1,78,769)Total COVID-19 confirmed cases = Cured/Discharged/Migrated+Active cases+Deaths#StaySafe pic.twitter.com/dUxGrnYnaB
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) April 19, 2021
आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,29,53,821 हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 1.19 प्रतिशत हो गई है।
📍#COVID19 India Tracker
(As on 19 April, 2021, 08:00 AM)➡️Confirmed cases: 1,50,61,919
➡️Recovered: 1,29,53,821 (86.00%)👍
➡️Active cases: 19,29,329 (12.81%)
➡️Deaths: 1,78,769 (1.19%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafe @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/oCu8BN38hi— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) April 19, 2021
भारत में कोविड-19 के मामले पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख की संख्या पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 18 अप्रैल तक 26,78,94,549 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 13,56,133 नमूनों की जांच रविवार को की गई।
#CoronaVirusUpdates:#COVID19 testing status update:@ICMRDELHI stated that 26,78,94,549 samples tested upto April 18, 2021
13,56,133 sample tested on April 18, 2021#StaySafe #Unite2FightCorona @DBTIndia pic.twitter.com/qEuxr8HjRI
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) April 19, 2021









