कोविड-19: भारत की 55 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक देश में 55.52 प्रतिशत वयस्कों का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है जबकि 87 प्रतिशत वयस्क आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है।

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को बताया कि भारत की 55 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक देश में 55.52 प्रतिशत वयस्कों का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है जबकि 87 प्रतिशत वयस्क आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है।

मांडविया ने एक ट्वीट में कहा कि 55 प्रतिशत से ज्यादा पात्र लोगों के पूर्ण टीकाकरण के साथ अब भारत ने कोविड के खिलाफ जंग में एक और मील का पत्थर पार कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर दस्तक’ अभियान ने कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्र की सामूहिक लड़ाई को और मजबूती दी है।

First Published on: December 14, 2021 4:04 PM
Exit mobile version