
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,886 और
संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 56,342 हो गई। केंद्रीय
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 103 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 3,390 नए मामले
सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में 37,916 मरीजों
का उपचार हो रहा है जबकि 16,539 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और
एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने
बताया कि अब तक करीब 29.35 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण
के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं।
बृहस्पतिवार सुबह से अब तक हुई 103 मौतों में
से महाराष्ट्र में 43, गुजरात में 29, मध्य
प्रदेश में आठ, पश्चिम बंगाल में सात और राजस्थान में पांच
लोगों की मौत हुई। वहीं तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और आंध्र
प्रदेश में दो-दो तथा बिहार, दिल्ली, कर्नाटक,
पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। देश भर में
कुल 1,886 मौतों में से महाराष्ट्र में 694, गुजरात में 425, मध्य प्रदेश में 193, पश्चिम बंगाल में 151, राजस्थान में 97, दिल्ली में 66, उत्तर प्रदेश में 62 और आंध्र प्रदेश में 38 लोगों की मौत हुई।
तमिलनाडु में 37, कर्नाटक में 30, तेलंगाना में 29, पंजाब में 28, जम्मू-कश्मीर में नौ, हरियाणा में सात, बिहार में पांच और केरल में चार लोगों की मौत हुई। झारखंड में तीन,
ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में दो-दो लोगों की मौत हुई। मेघालय,
चंडीगढ़, असम और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति
की मौत हुई। देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 17,974 लोग
संक्रमित हुए हैं। इसके बाद गुजरात में 7,012, दिल्ली में 5,980,
तमिलनाडु में 5,409, राजस्थान में 3,427,
मध्य प्रदेश में 3,252 और उत्तर प्रदेश में 3,071
लोग संक्रमित हैं।
आंध प्रदेश में 1,847, पंजाब में 1,644,
पश्चिम बंगाल में 1,548, तेलंगाना में 1,123,
जम्मू-कश्मीर में 793, कर्नाटक में 705,
हरियाणा में 625, बिहार में 550, केरल में 503, ओडिशा में 219, चंडीगढ़
में 135, झारखंड में 132 संक्रमण के
मामले हैं। त्रिपुरा में संक्रमण के 65, उत्तराखंड में 61,
छत्तीसगढ़ में 59, असम में 54, हिमाचल प्रदेश में 46 और लद्दाख में 42, अंडमान-निकोबार द्वीप में 33 मामले हैं। मेघालय में 12,
पुडुचेरी में नौ, गोवा में सात, मणिपुर में दो, मिजोरम, अरुणाचल
प्रदेश तथा दादर और नगर हवेली में एक-एक मामले सामने आए हैं।