कोरोना महामारी से मृतकों की संख्या 640 हुई, कुल मामले 19343 हुए : स्वास्थ्य मंत्रालय


देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और बुधवार सुबहतक संक्रमण से 640लोगों की जान ले चुका है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,343 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 15,474 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 3,869 लोग स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।कुल मामलों में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।



नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और बुधवार सुबह तक संक्रमण से 640 लोगों की जान ले चुका है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,343 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 15,474 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 3,869 लोग स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।कुल मामलों में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 31 लोगों की मौत हुई है। इनमें 11 राजस्थान में, नौ महाराष्ट्र में, चार गुजरात में और तेलंगाना, दिल्ली एवं तमिलनाडु में दो-दो लोगों की मौत हुई है।अब तक सबसे अधिक 251 मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद मध्य प्रदेश में 76,गुजरात में 90, दिल्ली में 47, राजस्थान में 25, तेलंगाना में 23 और आंध्र प्रदेश में 22 लोगों की मौत हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश में मृतक संख्या 20 और तमिलनाडु में 18 है। पंजाब और कर्नाटक दोनों राज्यों में 16-16 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में 12 जानें गई हैं।बीमारी के चलते जम्मू-कश्मीर में पांच जबकि केरल और हरियाणा में तीन-तीन मौत हुई है।
मंत्रालय के मंगलवार सुबह तक अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक झारखंड और बिहार में दो जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार देश में सर्वाधिक 4,866 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली से 2,081, गुजरात से 1,939, राजस्थान में 1,576, तमिलनाडु में 1,520 और मध्य प्रदेश में 1.485 मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,184, तेलंगाना में 873 और आंध्र प्रदेश में 722 है। केरल और कर्नाटक दोनों राज्य से 408 मामले सामने आए हैं।
पश्चिम बंगाल में भी संक्रमितों की संख्या बढ़कर 392, जम्मू-कश्मीर में 368, हरियाणा में 254 और पंजाब में 245 हो गई है। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 113 जबकि ओडिशा में 74 मामले हैं।

उत्तराखंड और झारखंड में 46-46 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हिमाचल प्रदेश में 39, छत्तीसगढ़ में 36 जबकि असम में 35 मामले हैं। केंद्र शासित क्षेत्रों चंडीगढ़ में कोविड-19 के 26, लद्दाख में 18 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 16 मामले हैं। मेघालय में 11 जबकि गोवा और पुडुचेरी से कोविड-19 के सात-सात मामले सामने आए हैं। वहीं मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो लोग जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति संक्रमण की चपेट में है।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि हमारे आंकड़े आईसीएमआर के साथ मिलान कर सामने रखे गए हैं। कर्नाटक में कोविड-19 से बुजुर्ग की मौत, मृतकों की संख्या 17 हो गई है। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में कोविड-19 से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में मृतकों की संख्या 17 हो गई है।
 चिकित्सा शिक्षा मंत्री के.सुधाकर ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति पिछले तीन साल से पार्किन्सन बीमारी से पीड़ित था और सोमवार को एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सुधाकर ने ट्वीट किया, “व्यक्ति को रविवार को बुखार होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीज की कल सुबह नौ बजे मौत हो गई थी। पिछली रात नौ बजे जब रिपोर्ट आई तो उसमें पुष्टि हुई कि व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित था।”
कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार शाम जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 400 के पार चली गई है। गुजरात में कोरोना वायरस के 127 नये मामले; संक्रमितों की संख्या 2,066 पहुंची। गुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 2,000 के आंकड़े को पार कर गई है। मंगलवार को संक्रमण के 127 नए मामले सामने आने के बाद इसकी संख्या 2,066 तक पहुंच गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। नए मामलों में से 69 सूरत से और 50 अहमदाबाद से सामने आए हैं।
अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, राजकोट और वलसाड से दो-दो मामले सामने आए हैं, जबकि अरावली, गिर सोमनाथ, खेड़ा और तापी से एक-एक मामला सामने आया है। अधिकारी ने बताया कि 1,858 सक्रिय मामलों में से 19 मरीज वेंटिलेटर पर हैं, जबकि 1,839 मरीजों की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि अब तक 131 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।



Related