
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए जो खतरनाक उपाय किए हैं, वह आंदोलकारियों को काबू में करने के लिए शायद यह देश में अपनी तरह का पहला तरिका है।
आंदोलनकारियों से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने बैरिकेट्स पर कटीले गोलाकार तार लगाए दिए हैं जिससे आंदोलकारी बैरिकेट्स को फांदकर आगे नहीं बढ़ सकें।
इस मुद्दे पर ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास बीवी ने कहा कि, ” ये किसी देश की सरहद नही, देश की राजधानी दिल्ली है। कटीले तार और हजारों जवान लगाए गए है श्री @RahulGandhi जी और @priyankagandhi जी को रोकने के लिए, ताकि किसानों की आवाज़ को दबाया जा सके..”
ये किसी देश की सरहद नही,
देश की राजधानी दिल्ली हैकटीले तार और हजारों जवान लगाए गए है श्री @RahulGandhi जी और @priyankagandhi जी को रोकने के लिए, ताकि किसानों की आवाज़ को दबाया जा सके..#SpeakUpForKisanAdhikar pic.twitter.com/FN4lus0Yoh
— Srinivas BV (@srinivasiyc) January 15, 2021
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा लागए नये तीनों कृषि कानूनों को खिलाफ सत्याग्रह कर रही है और इसको लेकर राहुल और प्रियंका गांधी शुक्रवार को उप राज्यपाल के निवास के निकट विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि तीनों कानूनों को सरकार को वापस लेना पड़ेगा और जब तक ये वापस नहीं लिए जाते, तब तक कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि ये तीनों कृषि कानून किसानों की मदद करने के लिए नहीं हैं, बल्कि किसानों को खत्म करने के लिए बनाए गए हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा, ” आप लोगों को मालूम हैं कि एनडीए ने किसानों की जमीन लेने की कोशिश की थी, उस समय कांग्रेस कमेटी ने उनको रोका। और एक बार फिर बीजेपी जिसके दो तीन उद्योगपित मित्र हैं जिनके के लिए किसानों के आंदोलन को रोक रही है। ”
कांग्रेस नेता ने कहा कि ये सरकार जो नये कृषि कानून लाई है वह किसानों की मदद करने के लिए नहीं हैं, ये कानून किसानों को खत्म करने का कानून है। और बीजेपी सरकार जो कुछ किसानों का है वह अंबानी और अडानी को दिलवाने के लिए यह कानून लेकर आई है। इसलिए हम सब किसानों के साथ खड़े हैं और किसानों के साथ खड़े रहेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा सरकार कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए ये कानून लाई है। ये कानून किसानों को खत्म करने के लिए हैं। सरकार किसानों की जमीन छीनने का प्रयास कर रही है।’’
विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी और कई अन्य नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस शुक्रवार को ‘किसान अधिकार दिवस’ मना रही है। इसके तहत पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे और राज्यपालों एवं उप राज्यपालों को ज्ञापन सौंपेंगे।
मुख्य विपक्षी पार्टी ने आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में ‘स्पीकअप फॉर किसान अधिकार’ हैशटैग से सोशल मीडिया अभियान भी चलाया है। वहीं में हुए इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए।