पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में ईडी की रेड, 20 से अधिक स्थानों पर सर्च ऑपरेशन


हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग से जुड़ा भ्रष्ट्राचार का यह मामला है, जिसमें ईडी कार्रवाई कर रही है। सूत्र बताते हैं कि जांच एजेंसी ED ने डेढ़ दर्जन लोकेशन पर सर्च कर रही है। इसमें हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकुला, मोहाली सहित अन्य इलाकों में सर्च ऑपरेशन कर ही है।


नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
देश Updated On :

नई दिल्ली। भ्रष्ट्राचार से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच ईडी (Himachal ED Raid) ने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में कई जिलों मे रेड डाली है। जांच एंजेसी ईडी ने पंजाब, हरियाणा के डेढ़ दर्जन और हिमाचल के सोलन (Solan) जिले में रेड डाली है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग से जुड़ा भ्रष्ट्राचार का यह मामला है, जिसमें ईडी कार्रवाई कर रही है। सूत्र बताते हैं कि जांच एजेंसी ED ने डेढ़ दर्जन लोकेशन पर सर्च कर रही है। इसमें हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकुला, मोहाली सहित अन्य इलाकों में सर्च ऑपरेशन कर ही है।

सूत्र के मुताबिक करोड़ों रुपये के गलत तरीके से फर्जी रिफंड लेने का ये मामला है। साल 2015 से 2019 के बीच फर्जीवाड़े किया गया था। हरियाणा के कई रियल एस्टेट से जुड़ी कंपनी और अधिकारी मामले में रडार पर हैं।

उधर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग से जुड़े भ्रष्ट्राचार मामले के तार हिमाचल से भी जुड़े हैं। सूत्र के मुताबिक हिमाचल के सोलन (Solan) और बद्दी (Baddi) लोकेशन में भी सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। कई सरकारी अधिकारियों और कुछ सेवानिवृत अधिकारियों समेत प्राइवेट आरोपियों के लोकेशन पर ईडी की कार्रवाई जारी है।



Related