
पोर्ट ब्लेयर। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सोमवार को पहली मौत हुई। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण से 49 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति सरकारी कर्मचारी था और उसकी मौत सुबह करीब छह बजे हुई। उन्होंने बताया कि व्यक्ति का इलाज जीबी पंत अस्पताल में चल रहा था और उसे पहले से भी कुछ बीमारी थी। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में 34 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या सोमवार को 325 हो गई।
उप राज्यपाल एडमिरल (सेवानिवृत्त) डी के जोशी ने रेडियो के माध्यम से एक संदेश में लोगों से अपील की कि वे प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने रेखांकित किया कि केंद्र शासित प्रदेश में मई से अब तक 36,000 लोग आए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बेवजह यात्रा करने से बचें। उन्होंने बताया कि इस द्वीप पर 10 लाख की आबादी पर 53,000 नमूनों की जांच की गई है। यह राष्ट्रीय औसत से बेहतर है।
Related
-
कांग्रेस से बोले RSS महासचिव-‘अंबेडकर के संविधान में नहीं थे धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी शब्द’
-
बांग्लादेश में तोड़ा गया मां दुर्गा का मंदिर, भारत ने यूनुस सरकार को लगाई लताड़
-
शंघाई सहयोग संगठन : आतंकवाद के मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी
-
BRICS देशों ने ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों पर ‘गंभीर चिंता’ व्यक्त की
-
देश के 29 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें देश में अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम
-
‘संसद के पास संशोधन करने की शक्ति है’- CJI बीआई गवई
-
भारत ने UN में लगाई फटकार, कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान समेत OIC की लगी क्लास
-
पाकिस्तान की किस हरकत से इतना नाराज हो गया अमेरिका?