
नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह को सीने में दर्द के बाद ढीली के एम्स में भर्ती कराया गया है। सोमवार को उनकी जांच की गई तो वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। खबरों के मुताबिक सोमवार को उनकी कोरोना जांच पॉजिटिव आई। उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर नई दिल्ली में भर्ती कराया गया है।
पूर्व पीएम की अचानक तबियत ख़राब होने और कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया, “टीवी पर डॉ. मनमोहन सिंह के एम्स में भर्ती होने की खबर देखी। मैं ईश्वर से शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना करता हूं।
डॉ. सिंह को सांस लेने में दिक्कत है। जैसे ही डॉ. सिंह के एम्स में भर्ती होने की खबर आई, सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामनाओं का दौर शुरू हो गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह जी के कोविड पॉजिटिव होने के समाचार से चिंतित हूँ। हम सभी देशवासी ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। आप हमारी पहचान एवं स्वाभिमान हैं, जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें।
पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह जी के कोविड पॉजिटिव होने के समाचार से चिंतित हूँ।
हम सभी देशवासी ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। आप हमारी पहचान एवं स्वाभिमान हैं, जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 19, 2021
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा ने ट्वीट करते हुए कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली. मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना करता हूं। गौरतलब है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर बेहद घातक साबित हो रही है।
कोरोना संक्रमित होने वाले नेताओं, मंत्रियों व प्रमुख हस्तियों की तादाद बढ़ती जा रही है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और दिग्विजय सिंह ने भी बीते शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी थी। अभी एक दिन पहले ही हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी आशा हुड्डा की कोविड जांच रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है।