पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का कल 10 बजे के बाद राजघाट पर होगा अंतिम संस्कार


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। गांधी परिवार ने भी पूर्व पीएम के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
देश Updated On :

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। 92 वर्ष की आयु में गुरुवार (26 दिसंबर) को उनका निधन हो गया। मनमोहन सिंह की छवि एक गंभीर और समर्पित नेता की रही, लेकिन उनका व्यक्तिगत जीवन भी उतना ही साधारण और गहरा था। राजनीति के शिखर पर पहुंचने के बाद उन्होंने कभी अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक प्रदर्शन का हिस्सा नहीं बनाया।

शरद पवार ने मनमोहन सिंह के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा, “मनमोहन सिंह ने देश की सेवा में अहम योगदान दिया, लेकिन आज वह हमारे बीच नहीं रहे। मनमोहन सिंह से मेरा संबंध मुंबई से था, मैं जब सीएम था, तब एक RBI गवर्नर थे। देश की अर्थव्यवस्था जब गड़बड़ाई थी तब उन्होंने खुद पीएम पद संभालकर देश को आगे बढ़ाया।”

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बारे में सुनकर सचमुच दुख हुआ। एक विभाजनकारी शरणार्थी जो आगे चलकर आरबीआई गवर्नर, वित्त मंत्री और प्रधान मंत्री बने। उनकी कहानी अद्भुत है। मैं उन्हें हमेशा एकमात्र ऐसे प्रधान मंत्री के रूप में याद रखूंगा, जिन्होंने अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्गों सहित भारत के हाशिये पर पड़े लोगों के उत्थान के लिए प्रयास किए। उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। गांधी परिवार ने भी पूर्व पीएम के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने भावुक वीडियो किया। वीडियो में पीएम मोदी ने कहा, “डॉ मनमोहन सिंह के निधन ने हम सभी के मन में गहरी पीड़ा पहुंचाई है। विभाजन के दौर में भारत आना और जीवन के हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करना आसान बात नहीं है। एक नेक इंसान के रूप में, एक विद्वान अर्थशास्त्री के रूप में उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।”

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी उनके आवास पहुंच चुकी हैं। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा थोड़ी देर पहले अंतिम दर्शन करने के बाद पूर्व पीएम के आवास से निकल चुके हैं।



Related