नई दिल्ली। तीन दिन पहले RJD यानि राष्ट्रीय जनता दल छोड़ने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह सभी को 74 वर्ष की उम्र में अलविदा कह गए। रविवार को उन्होंने दिल्ली के AIIMS में अंतिम सांस ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री वेंटिलेटर पर थे। उनके निधन पर बिहार में शोक की लहर दौड़ गयी है। बिहार सहित देश के कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मौत के कुछ दिनों पहले ही उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से अपना पुराना नाता तोड़ लिया था। बताया जाता है कि उनका अंतिम संस्कार वैशाली में सोमवार को किया जाएगा। दिवंगत मंत्री के करीबी और RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया?
मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए।
नि:शब्द हूँ। दुःखी हूँ। बहुत याद आएँगे।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 13, 2020
बताया जाता है कि उनकी दो दिनों पहले उनकी हालत बिगड़ गई थी। उन्होंने दिल्ली के AIIMS के आइसीयू वार्ड में रविवार की सुबह अंतिम सांस ली। इसके पहले कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनका पटना के एम्स में इलाज किया गया था। कुछ ठीक होने के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया था। उधर महंथ राजीव रंजन दास ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मैं 1969 से रघुवंश बाबू के चेहरे को पहचानने लगा था। आज हर दल रघुवंश बाबू को अपने साथ लेने के लिये तैयार था मगर वह तो दुनिया ही छोड़ दिये और काजल की कोठरी में भी सफेद ही निकले।
रघुवंश प्रसाद सिंह, राजद प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के करीबी व उनके संकटमोचक माने जाते रहे। पार्टी में उन्हें दूसरा लालू भी माना जाता था। वे लगातार चार बार वैशाली से सांसद रहे। रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तामम बड़े नेताओं ने शोक प्रकट किया है।