
नई दिल्ली। बिहार के मुंगेर जिले में देवी दुर्गा के मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस द्वारा बर्बर लाठी चार्ज और फिर बाद में की गई फायरिंग में चार लोगों की मौत की खबर है। जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के नेता कन्हैया कुमार ने इस घटना वीडियो ट्वीट कर पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि पुलिस की इस बर्बर कार्रवाई में चार लोगों की मौत हुई है साथ ही कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
कन्हैया कुमार ने ट्वीट कर कहा, “कल रात बिहार के मुंगेर में दुर्गा जी की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस द्वारा बर्बर लाठी चार्ज के बाद पुलिस फ़ायरिंग में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार लोगों की मौत हो गई है। इस भयानक बर्बरता के ज़िम्मेदार पुलिसकर्मियों पर तुरंत करवाई करना चाहिए।”
कल रात बिहार के मुंगेर में दुर्गा जी की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस द्वारा बर्बर लाठी चार्ज के बाद पुलिस फ़ायरिंग में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार लोगों की मौत हो गई है। इस भयानक बर्बरता के ज़िम्मेदार पुलिसकर्मियों पर तुरंत करवाई करना चाहिए। pic.twitter.com/vr2fBHs6QC
— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) October 27, 2020
क्या नीतीश कुमार की सरकार में अब पूजा करना और मूर्ति विसर्जन अपराध हो गया है ?
कांग्रेस सहित देश के दूसरे कई दलों ने भी बिहार के मुंगेर जिले में देवी दुर्गा के मूर्ति विसर्जन के दौरान कथित तौर पर हुई पुलिस गोलीबारी की घटना को लेकर बुधवार को राज्य की जद(यू)-भाजपा सरकार पर हमला बोला और सवाल किया कि क्या नीतीश कुमार की सरकार में अब पूजा करना और मूर्ति विसर्जन अपराध हो गया है ?
पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मुन सिंघवी ने आरोप लगाया कि ‘सुशासन बाबू’ की सरकार में बिहार में अपराध और खासकर जघन्य अपराध के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मुंगेर में मां दुर्गा के भक्तों पर आक्रमण किया गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। यह सब इस पावन महीने में किया गया। बिहार और भारत में मां दुर्गा का क्या स्थान है, यह बताने की जरूरत नहीं है।’’
https://twitter.com/DrAMSinghvi/status/1321255443470163969
सिंघवी ने आरोप लगाया कि बिहार पुलिस की ओर से बर्बरता और क्रूरता की हर सीमा को पार किया गया है।’’
उन्होंने सवाल किया, ‘‘ क्या यह जलियांवाला बाग में गोलीबारी का आदेश देने वाले जनरल डायर वाला व्यवहार नहीं है?’’
कांग्रेस नेता ने यह भी पूछा, ‘‘क्या सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए विसर्जन करना पाप है ? क्या अब बिहार में पूजा करना अपराध हो गया है?’’
सिंघवी ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरों के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि नीतीश कुमार की सरकार में 2005 से 2019 के दौरान जघन्य अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। प्रतिदिन औसतन 750 जघन्य अपराध होते हैं। बड़े पैमाने पर महिला विरोधी अपराध होते हैं। हत्या के मामले में बिहार का स्थान पूरे देश में दूसरे स्थान पर है। दंगों में 40 फीसदी की वृद्धि हुई है।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के एक दिन पहले मुंगेर जिले में देवी दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के दौरान गोलीबारी और पथराव होने से कुल लोगों की मौत हो होने की सूचना है। वहीं इस घटना में कुछ सुरक्षाकर्मियों सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
यह घटना मुंगेर शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय चौक पर सोमवार देर रात हुई ।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस गोलीबारी में 20 साल के एक युवक की मौत हो गयी । हालांकि प्रशासन ने कहा कि वह भीड़ के बीच से किसी के द्वारा चलाई गई गोली से मारा गया था।